चित्रकूट के कोतवाली कर्वी में सोमवार सुबह बारात से लौट रही बोलेरो गाड़ी पर बदमाशों ने बम और गोलियों से हमला कर दिया। इस वारदात में तकरीबन आठ से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। ये घटना सीतापुर चौकी के रानीपुर भट्ट विकलांग विश्वविद्यालय के पास हुई। सूत्रों के मुताबिक, इस जानलेवा वारदात में घायल हुए लोग यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के रिश्तेदार हैं। इन सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।