मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की दुल्हीपुर चौकी प्रभारी संजय कुमार के साथ शनिवार शाम नोटिस तामील कराने के दौरान स्थानीय युवक प्रिंस सोनकर ने हाथापाई कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।