फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत;VIDEO

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महाबलपुर गांव में मंगलवार को 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। मृतक की पहचान रामजनम प्रजापति पुत्र बिहारी लाल प्रजापति के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रामजनम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। वह राजगीर का काम कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। परिजनों के अनुसार, रामजनम मंगलवार को घर के अंदर अचानक गिर गया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें