फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में बेची जा रही हाईवे निर्माण के दौरान काटे गए पेड़ों की लकड़ियां, शुरू हुई विभागीय जांच

चंदौली से तीरगांवा मारूफपुर वाया सकलडीहा चहनिया तक फोर लेन हाईवे के निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे के पेड़ों की कटाई के बाद उनकी लकड़ियों का वन निगम के कर्मियों द्वारा अवैध तरीके से खरीद फरोख्त करना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। आये दिन दो तीन पिकअप गाड़ियों से लादकर उक्त लकड़िया ईंट भटटों व व्यापारियों की दुकानों पर पहुंच रही हैं। चंदौली जिला मुख्यालय से गाजीपुर जनपद को जोड़ने वाले फोर लेन हाईवे का निर्माण इन दिनों तीव्र गति से चल रहा है। उक्त निर्माण कार्य के लिये पूर्व में वन विभाग द्वारा सड़क किनारे लगाये गये पेड़ों को वन निगम की देख रेख में मेरठ की कंपनी द्वारा काटा जा रहा है। काटे जा रहे पेड़ों की लकड़ियों को वन विभाग के डिपो में भेजा जाता है लेकिन वन निगम के एक कर्मी की देख रेख में अन्य उच्च अधिकारीयों की मिलीभगत से आये दिन दो से तीन पिकअप गाड़ी लकड़ी को क्षेत्रीय व्यापारियों व ईंट भटटों पर बेचा जा रहा है। जो लोगों के बीच चर्चा बन गया है। इस संबंध में वन निगम के सेक्शन ऑफिसर शिवकुमार यादव ने बताया कि शिकायत मिली है, जिसमें वन निगम के एक दरोगा की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। जिसके विरुद्ध रिपोर्ट विभागीय उच्च अधिकारीयों को प्रेषित करेंगे। वहीं वन विभाग के रेंजर नित्यानंद पाण्डेय ने कहा कि इस बाबत कई शिकायतें मिल चुकी है। जांच भी की गई है। । इसकी रिपोर्ट सम्बंधित विभाग को भेजकर कड़ी कार्यवाही कार्रवाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें