फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नोटिस महिला का मकान जेसीबी से ध्वस्त, राजस्व कर्मियों पर रपट दर्ज; VIDEO

नौगढ़ तहसील क्षेत्र के मलेवरिया गांव में बिना नोटिस कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर मकान गिराने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर नायब तहसीलदार प्रभु नारायण, कानूनगो अजय कुमार श्रीवास्तव और लेखपाल मनीष सिंह के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। न्यायालय के आदेश के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। गांव की निवासी गीता तिवारी अपने पुराने कच्चे मकान को हटाकर नए पक्के मकान का निर्माण करा रही थीं। लेकिन 31 मई 2025 को तहसील की राजस्व टीम बिना किसी नोटिस और पूर्व सूचना के जेसीबी लेकर पहुंची और निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से महिला को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मकान गिराए जाने के बाद पीड़िता गीता तिवारी ने जिलाधिकारी चंदौली, कमिश्नर वाराणसी और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई। शिकायत पर हुई विभागीय जांच में यह तथ्य सामने आया कि राजस्व कर्मियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और अवैध रूप से मकान का ध्वस्तीकरण कराया। जांच रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की गई, जिसके आधार पर तीनों अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया। पीड़िता का कहना है कि इस घटना में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ और यह पूरी कार्रवाई राजस्व विभाग की मनमानी का उदाहरण है। उन्होंने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी गरीब या महिला के साथ ऐसी अन्यायपूर्ण कार्रवाई न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें