पीडीडीयू नगर के बबुरी पावर हाउस अन्तर्गत सिकटीया गांव में आज तक 45 घरों तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। जबकि विद्युत निगम मीटर लगा चुका है। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत निगम ने गांव के 45 घरों में मीटर लगा दिया गया है लेकिन हम लोगों को अभी भी रोशनी का इंतजार कर रही है । गांव में इन घरों तक बिजली के पोल नहीं पहुंच पा रहे हैं। प्रदर्शन करने वाले में रामदेव किशुन सुरेश बियार महेश सहित 10 से ज्यादा ग्रामीण रहे। बबुरी जेई प्रदीप यादव ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है जांच करेंगे यदि बिजली का तार पोल नहीं होगा तो लगवाया जाएगा।