भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बरहनी और प्रधान प्रतिनिधि रामपुर संतोष बिंद के गांव में बने खेल मैदान की हालत इन दिनों बेहद खराब है। मैदान में चारों ओर झाड़ियाँ उग आई हैं, वहीं बाउंड्रीवाल भी जर्जर होकर गिर गई है और मुख्य गेट भी लटक गया है। इससे खेलने आने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मैदान की सफाई व मरम्मत नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मैदान की साफ सफाई और बाउंड्रीवाल के मरम्मत कराने की मांग की है। रामपुर गांव में बने खेल मैदान की हालत काफी बदहाल है। पूरे मैदान में झाड़ियां उगी हुई हैं।जो बच्चों के सेहत के लिए खतरा बनी हुई हैं। मेन गेट लटक गया है। देखने में मैदान पूरी तरह झाड़ियां से पटा हुआ है। जिससे खेल मैदान चारागाह जैसा लगता है, जिससे बच्चों का मनोबल भी गिरा है।