फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन परिसर में गूंजा वंदे मातरम, VIDEO

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रेलवे की ओर से सामूहिक राष्ट्रगीत गायन का आयोजन किया गया। इसके तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन परिसर में पांच सौ से अधिक रेलकर्मी, अधिकारी और स्काउट गाइड के सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गान लिया। वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल कार्यालय सभागार और पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज परिसर में भी सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गान किया गया। जब एक साथ सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रगीत सुनाया तो सभी के सीने गर्व से फूल गए। दिन में 11 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पीडीडीयू जंक्शन पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी, स्काउट गाइड के सदस्य सर्कुलेटिंग एरिया में एकत्र हुए। यहां सभी ने एक सुर में वंदे मातरम का गान किया। इसके पूर्व पीडीडीयू मंडल कार्यालय सभागार में डीआरएम उदय सिंह मीना की देख रेख में अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम ने दिल्ली में चल रहे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उज्ज्वल आनंद, लोको अस्पताल के सीएमएस केशव चंप्रमनारी सहित अन्य लोग रहे। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल इंटर कॉलेज में भी छात्र छात्राओं ने शिक्षकों की देख रेख में एक साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गान किया। वहीं मंडल के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी वंदे मातरम गीत गूंजा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें