सकलडीहा क्षेत्र के एक युवक की अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अपनी प्रेमिका की एक शर्त पूरी करने के लिए युवक करीब 700 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के दतिया पहुंच गया। प्रेमिका ने उससे कहा था कि यदि वह दतिया के डीएम स्वप्निल वानखड़े के साथ सेल्फी लेकर आएगा तभी वह उससे शादी करेगी।