चंदौली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजदरी जलप्रपात पर रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रयागराज (इलाहाबाद) से घूमने आए दो युवक चंद्रप्रभा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम और पर्यटकों की सतर्कता से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।