चंदौली में सैयदराजा पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने बरठी कमरौर अंडरपास के पास से बिहार के रोहतास जिले के राजवंश सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं बलुआ पुलिस के सहयोग से पहाड़पुर के पास से निर्मल यादव को भी दबोच लिया गया। दोनों के खिलाफ सैयदराजा थाने में गौ तस्करी का मुकदमा दर्ज था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।