फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते रेलवे क्वार्टर में घुसे चोर, 7 लाख से अधिक के जेवर, नकदी और लैपटॉप पार; VIDEO

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के इंडियन इंस्टीट्यूट स्थित रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक रेलवे कर्मचारी के क्वार्टर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और गोदरेज का ताला तोड़कर करीब सवा लाख रुपये नकद, सात लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवर तथा एक लैपटॉप लेकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार घर में ही सो रहा था, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें