चंदौली में नकाबपोश चोरों का आतंक देखने को मिला। तीन बाइक सवार चोर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं और फरार हो जाते हैं लेकिन तीसरी आंख उन्हें कैद कर लेती है और चोरों की सारी हरकत अब सबके सामने है। मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय के चंद कदम की दूरी पर रविवार की अलसुबह तीन बाइक सवार नकाबपोश चोर दुकान की रेकी कर उसमें रखे लाखों रुपये के समान लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सदर कोतवाली में चोरी की घटना की शिकायत की गई है पुलिस अब सीसीटीवी को आधार मानकर तफ्तीश में जुट गई है। चोरों के बुलंद हौसले को देखकर आसपास के दुकानदारों में भय का माहौल है। धुरीकोट चकिया गांव निवासी लक्ष्मण मौर्य डीएम आफिस के पास वर्कशॉप व वाहन धुलाई का काम करता है। रोज की तरह रात को दुकानदार लक्ष्मण अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। इसी दौरान रविवार की अलसुबह तीन नकाबपोश चोरों ने पहले दुकान का आगे व पीछे रेकी किया और फिर दुकान के अंदर घुस कर उसमें रखे। कार वासर मशीन, सर्विसिंग मशीन, गैस सिलेंडर, बैटरी और वाहनों के पार्टस का सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने आया तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गया। सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिली मामले की जांच की जा रही है।