चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पीडीडीयू नगर स्थित जीटी रोड किनारे लगे कटे-फटे नोटों को बदलने वाले एक व्यापारी के काउंटर पर रखा नोटों से भरा बैग हुडी पहना एक किशोर चंद सेकेंडों में लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पास में ही लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी के बाद व्यापारी के होश उड़ गये। दिनदहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों में दशहत का माहौल है। व्यापारी के अनुसार बैग में लगभग सवा लाख रुपये पड़े थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।