फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय, मैनपुरी, वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र की टीमों में संघर्ष; VIDEO

56वां दो दिवसीय राज्य स्तरीय बाॅलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार की देर शाम तक मुगलसराय, मैनपुरी, वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र की टीमों का संघर्ष जारी रहा। परिणाम देर रात तक आने की संभावना जताई गई। जनपद के बेशुमार बाध मुसाखाड़ की तलहटी महाराजा काशी नरेश के कोठी परिसर में नव युवक मंगल दल के तत्वावधान आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ गीता शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। खेलों से अनुशासन के साथ भाईचारा पनपता है। मनुष्य के जीवन में खेल का गुण होने से देश के विकास में मील का पत्थर बनता है। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, दशरथ सोनकर, गुरुदेव चौहान, आलोक जायसवाल, पूर्व प्रधान शंभूनाथ यादव, सुशील जायसवाल, शंकर दादा आदि थे। इस प्रतियोगिता का दल के अध्यक्ष राम आशीष यादव, पीएन यादव, संदीप यादव, विनीत यादव, पुष्कर यादव, अखिलेश यादव आदि पदाधिकारीयों के नेतृत्व किया। संचालन संतोष यादव ने किया। रेफरी संतोष सिंह व विजयकांत यादव रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें