फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इंटरनेशनल गेम खेलने जा रहे चंदौली के ताइक्वांडो के खिलाड़ी

इंडियन केयर सोशल फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण के तहत एक बार फिर बच्चों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भेजने जा रहा है। करीब 6 सालों के बाद ताइक्वांडो के खिलाड़ी इंटरनेशनल गेम के लिए रवाना होंगे। उनका नौ अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे पड़ाव चौराहे पर बच्चों का भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें जयपुर के लिए विदाई दी जाएगी। इस दल में मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी के बच्चे शामिल हैं, जो अपने स्कूल, शहर, राज्य और देश का नाम रोशन करने के उद्देश्य से जा रहे हैं। यह इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप जयपुर के स्वामी मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगी, जहां कई देशों की टीमें भाग लेंगी।फाउंडेशन की ओर से शबा खान ने बताया कि बच्चों ने कड़ी मेहनत की है और इस बार भी वे अधिक से अधिक मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं हैं और दोनों को बराबर अवसर देकर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि स्लम एरिया से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले इन बच्चों की मेहनत समाज के लिए प्रेरणादायक है। सभी खिलाड़ियों को इंटरनेशनल किट (शर्ट, बैग, कैप, बोतल आदि) भी प्रदान की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें