फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने भारत की विविधता और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया, VIDEO

चकिया क्षेत्र के मवैया गांव में संस्कृति विभाग की ओर से विश्व धरोहर सप्ताह मनाया गया। प्रदर्शनी में छात्र अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन और भारत की विविधता और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लिया। ड्राइंग, पेंटिंग, मॉडल, प्रोजेक्ट निबंध, कविता लेखन व भाषण आदि कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में छात्रों को भारत की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरूक करने और उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया गया। विश्व धरोहर सप्ताह कार्यक्रम में बच्चों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इतिहास के बारे में जानने और प्रदर्शित करने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि परवीन रुस्तम, विशिष्ट अतिथि पुरातत्व विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ रामनरेश पाल, विभा सिंह, मुकेश कुमार सिंह आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें