चंदौली जिले के वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन पूर्वी स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय द्वितीय परिसर में शनिवार को बालसभा कार्यक्रम के अंतर्गत सावन मास को देखते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं के गठित इको क्लब के द्वारा ग्रीन डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जिसके तहत कक्षा चार और पांच के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक फलों का रूप बनाकर उन फलों का स्वयं द्वारा परिचय दिया। जिसके तहत छात्र-छात्राओं ने फलों के रंग गंध स्वाद और पौष्टिक्ता के बाबत विस्तृत जानकारी दी।