फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी ने उजाड़ दी पर्यटन की चमक, लाखों की सुविधाएं क्षतिग्रस्त; VIDEO

नौगढ़ जिले में 13 मई को आए भीषण आंधी-तूफान ने नौगढ़ क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भारी तबाही मचा दी। करोड़ों रुपये की लागत से विकसित औरवाटांड तथा छानपाथर जलप्रपात पर पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाए गए कई ढांचे तेज हवाओं की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे वन विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। औरवाटांड जलप्रपात पर स्थापित सुवेनियर शॉप, प्रशासनिक भवन (एडमिन ब्लॉक), विद्युत वायरिंग, टीन शेड और शौचालय की छतें तेज आंधी में उखड़ गईं। कई स्थानों पर लोहे की संरचनाएं मुड़ गईं और भवनों की छतें उड़कर दूर जा गिरीं। इससे पर्यटन स्थल की व्यवस्थाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। इसी प्रकार छानपाथर जलप्रपात के गौलाहट क्षेत्र में बने सुवेनियर शॉप और एडमिन ब्लॉक आंधी के कारण पूरी तरह धराशायी हो गए। यहां पर्यटकों के बैठने और अन्य सुविधाओं के लिए तैयार किए गए ढांचों को भी नुकसान पहुंचा है। नौगढ़ क्षेत्र के औरवाटांड और छानपाथर जलप्रपात प्राकृतिक सुंदरता और रोमांच के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। ऐसे में सुविधाओं के क्षतिग्रस्त होने से पर्यटन गतिविधियों पर अस्थायी प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि विभाग ने शीघ्र मरम्मत कर व्यवस्थाएं बहाल करने का भरोसा दिया है। आंधी-तूफान के कारण पर्यटन स्थलों पर लगाए गए करोड़ों रुपये की लागत के ढांचों को व्यापक क्षति पहुंची है। वन विभाग द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सुविधाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त कर पर्यटकों के लिए व्यवस्थाएं पुनः सुचारू की जाएंगी। - संजय श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें