दौली जिले के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन माह से वेतन न मिलने से क्षुब्ध एक परिचारक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास कर दिया। मौके पर मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और आग लगाने से रोक दिया। उनकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। इस मामले पर डीआईओएस धमेंद्र सिंह का बयान आया है। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी दी।