फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्स लेन निर्माण में मानकों की अनदेखी, हो सकता है हादसा; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 16 Jan 2026 11:18 PM IST

चंदौली जिले में पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक बन रहे सिक्स लेन के अंतर्गत दुल्हीपुर में निर्माण कार्य में कई मानकों की अनदेखी की जा रही है। मार्ग पर कोई प्रकाश की व्यवस्था नहीं है, सड़क ऊपर-नीचे है और कोई सांकेतिक चिन्ह नहीं लगाया गया है। रोजाना 1200 से ज्यादा ट्रैक और 2000 से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। पहले जो सड़क बनाई गई है वह ऊंची है और वर्तमान में जिस सड़क का निर्माण चल रहा है वह 2 फीट नीचे है ऐसे में दोनों सड़कों के बीच में कोई सांकेतिक पट्टी या अवरोध नहीं लगाया गया है जिससे ऊंची सड़कों पर जाने वाले वहां कभी भी 2 फीट नीचे दूसरी सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं सबसे बड़ी बात है कि इस मार्ग पर एक भी प्रकाश की व्यवस्था नहीं अंधेरे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें