तारगांव अजगरा ग्राम स्थित बाबा शीतलू ब्रह्म बाबा के परिसर में सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा का श् हुआ। कथा से पूर्व मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। कथा व्यास आशुतोष महाराज (चंदौली) ने संगीत-मय प्रवचनों के माध्यम से कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल भक्ति का मार्ग ही नहीं दिखाती, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का सशक्त माध्यम भी है। श्रीमद् भागवत कथा से आत्मिक शांति मिलती है। भागवत कथा अज्ञान, मोह एवं विकारों को दूर कर भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संचार करती है। कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत वातावरण बना हुआ है। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। विद्युत झालरों एवं सजावटी प्रकाश व्यवस्था के कारण पूरा परिसर भक्तिमय आलोक से जगमगा रहा है। यह श्रीमद् भागवत कथा 15 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का रसपान कर रहे हैं। कथा के दौरान ऑर्गन पर अनुपम चतुर्वेदी तथा तबले पर पंडित अखिलेश ने सुमधुर संगत प्रदान की। ग्राम प्रधान हरिद्वार ओझा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर धनंजय ओझा, राज त्रिपाठी, स्वास्तिक यादव, लालू राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।