फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-जल संरक्षण की अलख, वन विभाग ने स्कूली बच्चों को दिया जल बचाने का संदेश;video

चंदौली में भू-जल सप्ताह (16 से 22 जुलाई) के तहत काशी वन्य जीव प्रभाग, रामनगर के प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर के निर्देश पर मंगलवार को जयमोहनी रेंज की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिठिया में वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों को भू-जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए जल बचाने का संकल्प दिलाया गया। वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने अपने संदेश में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि प्रतिदिन केवल एक लोटा पानी भी बचाए, तो यह एक बड़े जन आंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि पीने के पानी, खेती और उद्योगों का बड़ा हिस्सा भू-जल पर निर्भर है, लेकिन लगातार बढ़ते दोहन के कारण भू-जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। यदि वर्षा जल का समुचित संचयन नहीं किया गया तो आने वाले वर्षों में जल संकट और गंभीर हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें