फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक ने मासूम को मारी टक्कर, पैर टूटा; VIDEO

टांडाकला क्षेत्र के सोनबरसा टांडा बाजार मार्ग पर गुरुवार की 9 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चे का दाहिना पैर टूट गया है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौका पाकर बाइक सवार घटनास्थल से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, सोनबरसा निवासी रमेश निषाद का 8 वर्षीय पुत्र प्रियांशु गुरुवार सुबह 9 बजे करीब सीताराम की दुकान से सामान लेने गया था। जब वह सामान लेकर घर वापस लौट रहा था, तभी टांडा बाजार की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल, जिस पर तीन युवक सवार थे, ने बच्चे को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जब तक लोग घायल बच्चे को संभालने और बाइक सवारों को पकड़ने की कोशिश करते, तब तक तीनों युवक बाइक लेकर मौके से भाग निकले। परिजनों ने आनन-फानन में घायल प्रियांशु को चहनिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है। प्राथमिक उपचार और पैर पर प्लास्टर चढ़ाने के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें