फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी नाली से दुकानदार परेशान, राहगीरों को उठानी पड़ रही दुर्गंध; VIDEO

टांडा कला बाजार का मुख्य चौराहा इन दिनों बदहाली का प्रतीक बन गया है। शराब ठेके के पास स्थित वर्षों पुरानी सीवर नाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे गंदा और बदबूदार पानी सड़क पर बह रहा है। नाली खुली होने के कारण उसमें कूड़ा-कचरा फंस जाता है और पानी दुकानों की दहलीज तक पहुंच रहा है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टांडाकला बाजार भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। गंगा नदी पर बने पीपा पुल के कारण यहां से प्रतिदिन वाराणसी, आजमगढ़ और जौनपुर की ओर लगभग 1200 से अधिक चारपहिया वाहनों का आवागमन होता है। भारी यातायात के बीच जलभराव और सीवर के पानी से सड़क पर फिसलन व दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय दुकानदार संजय चौरसिया, सुशील चौरसिया, संतोष चौरसिया और दिनेश मोदनवाल ने बताया कि सफाई कर्मी नियमित सफाई करते हैं, लेकिन नाली टूटी होने के कारण कुछ ही घंटों में फिर जाम हो जाती है। व्यापारियों ने प्रशासन से पक्की और मजबूत नाली निर्माण की मांग की है। ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण मरम्मत कार्य में बाधा आ रही है। ग्राम प्रधान को निर्देश दे दिए गए हैं और शीघ्र ही मजबूत नाली बनवाकर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें