फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तिमय माहौल में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ, VIDEO

विकास खंड चहनियां के अंतर्गत कैथी (बिचलापुर) ग्राम सभा में शनिवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन सुबह 11:00 बजे बलुआ गंगा घाट से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा गंगा घाट पर विधि-विधान से पूजन के बाद सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर पदयात्रा शुरू की। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यह शोभा यात्रा गंगा तट से शुरू होकर कथा स्थल संत प्रकाश सिंह के प्रांगण (बिचलापुर) पहुंचकर संपन्न हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें