सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चकिया में सोमवार को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की गई। महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पंकज सिंह ने करीब 8 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विज्ञान भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विज्ञान भवन के निर्माण से महाविद्यालय में विज्ञान विषयों की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।