फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की जर्जर दीवार और गेट भी नदारद, सुरक्षा पर उठे सवाल; VIDEO

चहनियां विकासखंड के टांडाकला क्षेत्र मोलनापुर गांव के प्राइमरी स्कूल इंग्लिश मीडियम में जहां एक ओर 'कायाकल्प' योजना के तहत रंगाई, पुताई और पेंटिंग का काम हुआ है। वहीं, दूसरी ओर विद्यालय की सुरक्षा-दीवार (चारदीवारी) और मुख्य द्वार (गेट) की स्थिति अत्यंत दयनीय है। इससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय की चारदीवारी मुख्य सड़क की ओर कई स्थानों पर टूटी हुई है। इसके साथ ही, स्कूल का मुख्य गेट भी मौके से नदारद है। यह विद्यालय हर्धन फुलवरिया सड़क के किनारे स्थित है, जो एक व्यस्त मार्ग है। चारदीवारी टूटी होने और गेट न होने के कारण सड़क के किनारे से गुजरते समय बच्चों को हमेशा दुर्घटना का डर लगा रहता है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस स्थिति में बच्चे स्कूल परिसर के भीतर भी सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं, क्योंकि किसी भी समय कोई अनधिकृत व्यक्ति या जानवर अंदर प्रवेश कर सकता है। बच्चे खेलते समय सीधे सड़क पर जा सकते हैं। गांव के सियाराम यादव एवं अभिभावकों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से तत्काल दीवार की मरम्मत कराने और नया गेट लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए मजबूरन कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। इस संबंध में शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सहाय ने कहा कि मैं ब्लॉक पर बोल देता हूं। इसकी जांच कर टूटी दीवार को जल्द ठीक करवाया जाएगा और गेट भी लगवा दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें