चहनिया विकास खंड के ग्राम पंचायत पट्टी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पेयजल व्यवस्था खराब होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में स्वच्छ पानी नहीं मिलने के कारण बच्चे और रसोइयों को मुख्य द्वार के सामने व्यस्त सड़क पार कर पंचायत भवन परिसर से पानी लाना पड़ रहा है। इससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है।