प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण और देश के भावी नागरिकों को गढ़ने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसी सोच के साथ राज्य सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है।