चहनियां विकास खंड के नाथूपुर टांडाकला गांव के पास स्थित पिच सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में गंदा पानी जमा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जमा गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है। वाहनों के गुजरने पर पानी के छींटे उछलकर आसपास पड़ते हैं, जिससे लोगों को असुविधा होती है। खासकर पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति और भी कठिन हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पिच सड़क के गड्ढों को जल्द भरवाकर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का समाधान हो सके।