फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में रिटायर्ड दरोगा ने अधिवक्ता भाई की गोली मारकर की हत्या, VIDEO

चंदौली जिले में बृहस्पतिवार को बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सदर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता कमला यादव की उनके बड़े भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अधिवक्ता कमला यादव चंदौली कचहरी में लंबे समय से प्रैक्टिस कर रहे थे। सुबह ही कचहरी परिसर में दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाद पुराने लोन और जमीनी मामले को लेकर था। शाम को अधिवक्ता कमला यादव घर पर मौजूद थे। तभी उनके बड़े भाई दंगल यादव, जो कि यूपी पुलिस में दरोगा के पद से रिटायर्ड हैं, घर पहुंचे और अपने हथियार से फायरिंग कर दी। अधिवक्ता को तीन गोलियां लगीं। दो सिर में और एक सीने में, जिससे उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन परिजन घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें