फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने जाना सपा महिला जिलाध्यक्ष के स्वास्थ्य का हाल, कार्रवाई कर दिया आश्वासन; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 03 Jun 2026 06:44 PM IST

पिछले दिनों समाजवादी पार्टी की महिला सभा के जिला अध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल को उनके ही घर में घुसकर आरोपियों ने मारपीट की थी जिसके बाद उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जहां उन्हें देखने पहुंचने वालों का प्रतिदिन ताता लगा हुआ है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह व सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने जिला अस्पताल में पहुंचकर सपा महिला सभा के जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल का हाल-चाल जाना। और वहीं उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों को दिशा निर्देश देते हुए कहा जिलाध्यक्ष के स्वास्थ्य को लेकर के चिकित्सा गंभीरता दिखाएं और समय-समय पर ध्यान देते रहें। वहीं उन्होंने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक से वार्तालाप कर निर्देश दिए कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एक महिला के साथ इस तरीके की बर्बरता पूर्वक मृत करना बर्दाश्त के बाहर है। ज्वार होती है वह शासन सत्ता से जुड़े हुए लोग हैं। महिला सम्मान की बात करने वाली पार्टी के गुंडो ने एक महिला के साथ इस तरीके का व्यवहार किया है। ऐसे लोगों को बख्शा जाना नहीं चाहिए। भाजपा विधायकों ने अस्पताल पहुंच कर जाना हाल चंदौली। सपा महिला सभा के जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल हमला होने के बाद जिला अस्पताल में पहुंचकर सोमवार को सैयद राजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह व चकिया विधायक कैलाश खरवार में उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और इसके साथ ही घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। विधायक सुशील सिंह से वार्तालाप करते हुए गार्गी सिंह पटेल ने आग्रह करते हुए कहा कि आप लोग सरकार में हैं। किस तरीके से मेरे ऊपर जानलेवा हमला और मेरे बच्चों के साथ छेड़खानी की गई है। ऐसे में पुलिस प्रशासन आरोपियों पर कुछ धाराएं कम लगाई गई हैं। इसमें नाबालिक बच्चियों के साथ छेड़खानी और चुनौती इत्यादि की धारा को बढ़ाने के साथी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराएं। जिस पर सुशील सिंह ने आश्वसन दिया कि इस तरीके का कृत्य कदापि बर्दाश्त नहीं है आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। ए आई जेनरेटेड फोटो चिपकाने की हो रही तैयारी चंदौली। जानलेवा हमले में घायल समाजवादी पार्टी की महिला सभा के जिला अध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने बताया कि इतना घटना को अंजाम देने के बाद भी आरोपी अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ए आई से जनरेट कर कुछ फोटो प्रिंट करा कर इलाके में सार्वजनिक तौर पर चिपकाने की तैयारी आरोपियों द्वारा चल रही है जिसको लेकर के पुलिस प्रशासन को सूचित कर दिया गया है और इस तरीके का मृत करने से पहले उनके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही गिरफ्तारी करने की भी मांग की गई है। प्रशासन से उम्मीद है कि जल्द से जल्द ऐसा लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें