फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हुआ मूर्ति का नगर भ्रमण कार्यक्रम, VIDEO

मारूफपुर स्थित श्री सती गरीब ब्रह्म मंदिर परिसर में नव निर्मित मृत्युंजय महादेव शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चौथे दिन मंगलवार की शाम को मूर्ति नगर भ्रमण का कार्यक्रम हुआ। जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साह के साथ जयकारे लगाते हुए प्रतिभाग किया। मृत्युंजय महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आयोजित मूर्ति नगर भ्रमण से पूर्व काशी से आये कर्मकांडी वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजन कार्यक्रम किया गया। मूर्तियों को सजे हुए रथ पर रखकर डीजे व बैंड बाजे के साथ मंदिर परिसर से मारूफपुर के पश्चिमी छोर पर स्थित ढीह बाबा मंदिर पहुंची जहाँ से माँ काली मंदिर होते हुए राम जानकी बाबा कीनाराम रामशाला पहुंची। जहां रामशाला के पुजारी तिलकधारी शरण महाराज द्वारा पूजन किया गया। नगर भ्रमण यात्रा वहीं से मारूफपुर चौराहा होते हुए मंदिर परिसर पहुँचकर समाप्त हुयी। इस दौरान ग्रामीण नाचते गाते जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। बुधवार को मूर्ति स्थापना, संत सेवा, भंडारा के साथ उक्त पांच दिवसीय कार्यक्रम संपन्न होगा। यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रुप से श्रीप्रकाश मिश्रा, उदय शंकर मिश्रा, रामाग्रे मिश्रा, अभयशंकर मिश्रा,दुर्गेश पाण्डेय,पूर्व प्रधान वकील राम शर्मा, कमलेश यादव, बंगाली यादव, शमसेर सिंह, बीडीसी सुभाष यादव, चिंटू मिश्रा,शिवम मिश्रा, आनन्द मिश्रा, पप्पू मिश्रा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें