गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर क्षेत्र के सर्वेश्वरी समूह आश्रम, पड़ाव में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंगलवार को वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी शिव हरी मीणा दोपहर करीब 11:00 बजे आश्रम पहुंचे और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान वे लगभग 10 मिनट तक आश्रम में रुके और अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बातचीत कर तैयारियों की समीक्षा की।