फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोरों पर सख्त हुई पुलिस, सफाईकर्मियों संग मीटिंग कर किया जागरूक; VIDEO

जिले में सूखखोरों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के सख्त रूख अपनाने के बाद शनिवार को सीओ अरूण कुमार सिंह ने नगर पालिका सफाईकर्मियों संग मुगलसराय कोतवाली परिसर मीटिंग की। इस दौरान सीओ ने सफाईकर्मियों से अपील की कि यदि उन्हें किभी भी प्रकार से सूदखोरों द्वारा परेशान किया जाता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। कहा कि सूचना देने वालों नाम गुप्त रखा जाएगा। बैठक के बात कुछ सफाईकर्मियों ने सीओ से मुलाकात सूदखोरों से जुड़ी परेशानी को साझा किया। जिले में सूदखोरों को मकड़जाल फैला है। इसमें नगर पालिका के काफी संख्या में सफाईकर्मी फंसे हुए है। इसके लेकर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मीटिंग कर सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये है। इसे देखते हुए सीओ अरूण कुमार सिंह ने शनिवार को नगर पालिका सफाईकर्मियों संग मीटिंग की। उन्होंने सबसे पहले सफाईकर्मियों से ब्याज पर उधार रूपये लिये जाने के बाबत जानकारी हासिल की। इस पर कई लोगों ने ब्याज पर रुपये लेने की बात पर सहमति जताई। बाद में उन्होंने सफाईकर्मियों से अपील की कि सूदखोरों को रुपये ब्याज पर नहीं लें। इसके बाद सूदखोरों द्वारा परेशान किये जाने पर शिकायत किये जाने की जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस मौके पर मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह समेत 50 से अधिक संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें