फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ के दर्शन के पहले वाहन की चपेट में आने से दर्शनार्थी की मौत; VIDEO

पड़ाव क्षेत्र के मढि़या गांव के समीप शुक्रवार की रात वाहन की चपेट में आने से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आए दर्शनार्थी की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल से दर्शनार्थियों का जत्था बस से आया था। विश्राम के लिए बस कुछ देर के लिए रुकी थी। इसी बीच, चाय पीने के लिए बुजुर्ग यात्री सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से 63 लोगों का दल तीर्थयात्रा पर निकला था। 27 फरवरी से तीर्थ यात्री विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण करते हुए शुक्रवार को बस पड़ाव पहुंचा। रात दस बजे बस पीडीडीयू पड़ाव मार्ग पर मढ़िया गांव के पास रुकी। इसी वक्त बस में सवार आनंद घोष (70) बस से उतर कर चाय-पीने के लिए सड़क पार करने लगे। पीडीडीयू नगर की तरफ से पड़ाव आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने आनंद को टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग दर्शनार्थी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। इस घटना से साथ आए अन्य दर्शनार्थियों में शोक की लहर दौड़ गई। मृत आनंद के बड़े भाई अशोक घोष ने बताया कि आनंद के पत्नी गीता घोष की मृत्यु कुछ साल पहले हो गई थी। आनंद की एक बेटी रीता है। उसकी शादी हो चुकी है। वह अपने भाई के साथ काशी विश्वनाथ दर्शन करने के लिए आया हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें