फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की युवाओं से मुलाकात पर पंकज सिंह का निशाना, VIDEO

नोएडा विधायक एवं भाजपा नेता पंकज सिंह शनिवार को अपने गृह जनपद चंदौली पहुंचे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। चकिया पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। इसके बाद पंकज सिंह ने चकिया स्थित सावित्रीबाई फुले पीजी कॉलेज में प्रस्तावित विज्ञान भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विज्ञान भवन के निर्माण के लिए करीब 8 करोड़ 80 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। भवन के निर्माण से कॉलेज में विज्ञान विषय से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें