फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलमपुर ग्राम पंचायत की खुली बैठक संपन्न, 97 पात्रों की सूची का हुआ अनुमोदन; VIDEO

विकास खंड सकलडीहा अंतर्गत आलमपुर ग्राम पंचायत में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे-2024 के अंतर्गत लाभार्थियों की स्थायी पात्रता सूची के अनुमोदन के लिए किया गया। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी राम सिंह ने पात्र लाभार्थियों की सूची का एक-एक नाम पढ़कर सुनाया। उपस्थित ग्रामीणों की सहमति से पात्रता सूची का अनुमोदन किया गया। बैठक में कोरम पूरा रहा तथा सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में ग्राम पंचायत के 97 पात्र व्यक्तियों का प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में चयन किया गया। वहीं 12 लोगों के नाम सूची में शामिल न होने पर उन्हें प्रस्ताव के माध्यम से जोड़ने की संस्तुति की गई। इसके अलावा जिन लाभार्थियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम आवास सूची से हटाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान/प्रशासक गुलजारी देवी, प्रतिनिधि श्याम नारायण यादव, विनोद कुमार, सोनू कुमार, वंश नारायण यादव, रामकुंवर यादव, आरती देवी, तारा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें