फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों का ब्योरा नहीं दे रहे अधिकारी, डीएम से मिलकर शिकायत; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 06:14 PM IST

चंदौली के बरहनी ब्लॉक में कराए जा रहे विकास कार्यों की पारदर्शिता को लेकर रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति ने बड़ा आरोप लगाया है। समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने सोमवार को चंदौली के डीएम चंद्रमोहन गर्ग को एक पत्रक सौंपते हुए ब्लॉक प्रमुख और संबंधित अधिकारियों पर मनमानी, अनियमितता और अपारदर्शिता के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरटीआई के तहत कई बार मांगने के बाद भी अधिकारी कार्यों का ब्योरा नहीं दे रहे हैं। दीपू ने बताया कि 11 जुलाई 2024 को आरटीआई के तहत बरहनी ब्लॉक में वर्ष 2020–21 से 2025–26 तक किए गए सभी विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा मांगा गया था। इसमें कार्यवार भुगतान विवरण, निविदा प्रक्रिया से जुड़े अभिलेख, ठेकेदारों का चयन कैसे हुआ, किस परियोजना पर कितना धन खर्च हुआ। इन सभी बिंदुओं की जानकारी मांगी गई थी। लेकिन कई महीने गुजर जाने के बाद भी अधिकारियों ने कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई। उनका कहना है कि जानकारी न देना ही यह संकेत देता है कि ब्लॉक में कई विकास कार्य ठेकेदारों की मनमर्जी पर छोड़ दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से घटिया गुणवत्ता वाले कार्यों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर किसी भी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही है। कई परियोजनाएँ नियमों के विपरीत और बिना उचित निगरानी के कराई जा रही हैं। दीपू ने जिलाधिकारी से स्पष्ट मांग की कि पिछले पांच वित्तीय वर्षों में कराए गए सभी सरकारी विकास कार्यों की पूरी सूची, लागत, भुगतान विवरण, निविदा प्रक्रिया और परियोजना रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि आम जनता वास्तविक स्थिति समझ सके। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में जनसूचना उपलब्ध नहीं कराई गई तो समिति प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर आगे की कार्रवाई के लिए बाध्य होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्लॉक में कई कार्यों की स्थिति को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, लेकिन पहली बार किसी संगठन ने इस मुद्दे को औपचारिक रूप से उठाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें