फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में हरी मिर्च की नई आवक शुरू, आसमान छूते दामों से मिली राहत; VIDEO

चिलचिलाती धूप और मौसम के बदलते मिजाज के बीच रसोई का स्वाद बढ़ाने वाली हरी मिर्च अब आम आदमी की पहुंच में आने लगी है। क्षेत्र के बाजारों में मिर्च की नई फसल की आवक शुरू होने से इसके दामों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे उपभोक्ताओं विशेषकर गृहणियों ने राहत की सांस ली है। इस वर्ष मानसून की अनिश्चितता और अत्यधिक बारिश ने किसानों के गणित को बिगाड़ दिया था। अत्यधिक जलजमाव के कारण मिर्च की पौध समय पर नहीं रोपी जा सकी, क्योंकि मिर्च की खेती जलभराव के प्रति बेहद संवेदनशील होती है और जड़ें गलने की समस्या आम हो जाती है। खेती पिछड़ने के कारण बाजार में पुरानी स्टॉक वाली मिर्च ऊंचे दामों पर बिक रही थी। क्षेत्र के मिर्च उत्पादक किसान मुस्तफा ने बताया कि बारिश के चलते इस बार फसल तैयार होने में विलंब हुआ। हालांकि, अब खेतों में मिर्च की फसल लहलहा रही है और तुड़ाई का काम जोरों पर है। मंडियों में स्थानीय मिर्च पहुंचने से इसके थोक और फुटकर दामों में तेजी से कमी आ रही है। आने वाले दिनों में आवक बढ़ने पर कीमतें और भी स्थिर होने की उम्मीद है। स्थानीय निवासी अनीता पांडेय ने बताया कि पिछले सप्ताह तक बाजार में हरी मिर्च 120 रुपये प्रति किलो तक बिक रही थी, जो अब घटकर 80 रुपये के आसपास आ गई है। मिर्च सस्ती होने से अन्य सब्जियों के साथ होने वाले खर्च में कुछ बचत महसूस हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें