फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि चांद नहीं दिखा तो अगले शुक्रवार को भी होगी अलविदा, VIDEO

पीडीडीयू नगर के जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थीं। प्रशासन ने सड़क पर नमाज अदा करने पर रोक लगाई थी। ऐसे में लोगों ने मस्जिद में ही अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे से मिलकर मुबारकबाद दी। शहर के कसाब महाल, मिनारा मस्जिद, प्लांट डिपो, चंदासी, सिकटिया, चंदासी, हिनौली, पथरा, सहजौर, मिल्कीपुर, अमन की दुआ की गई। इलिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में रमजान माह के आखिरी जुमे पर पढ़ी जाने वाली अलविदा की नमाज शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। स्थानीय इलिया कस्बा सहित मझुई गांव की मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अलविदा की नमाज अदा कर अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इलिया थाना प्रभारी चंदन राय के नेतृत्व में पुलिस बल क्षेत्र में लगातार गश्त करता रहा, जिससे कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। नमाज के समय मस्जिदों और आसपास के इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रही। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा की मुबारकबाद दी और देश-प्रदेश में शांति, तरक्की और आपसी सौहार्द की कामना की। इस दौरान धर्मगुरुओं ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की अपील भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें