फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में 36 लाख के मोबाइल बरामद, VIDEO

चंदौली के एसपी आकाश पटेल के निर्देशन में स्वाट और सर्विलांस टीम ने विभिन्न स्थानों से कुल 121 खोए व गुमशुदा मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 36.30 लाख रुपये बताई जा रही है। सोमवार को पुलिस लाइन चंदौली के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस टीम की सराहना की। एसपी ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर सीईआईआर पोर्टल के जरिए मोबाइल ट्रेस कर स्वाट व सर्विलांस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। टीमों ने तकनीकी संसाधनों और लगातार प्रयासों के बल पर 121 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए। सैयदराजा-03, बबुरी-07, मुगलसराय-09, धीना-03, चंदौली-21, चकिया-04, चकर्घट्टा-02, नौगढ़-06, सकलडीहा-47, इलिया-02, कंदवा-03, धानापुर-06 और सर्विलांस सेल-08 कुल 121 मोबाइल बरामद हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें