फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में अराजक तत्वों की करतूत, तोड़ा कार का शीशा, मुस्लिम बंधुओ ने किया हंगामा, पुलिस ने मामला शांत कराया

सदर कोतवाली के नगर स्थित ईदगाह के पास अराजक तत्वों ने शनिवार को एक कार का शीशा तोड़ दिया। जानकारी होने के बाद कार स्वामी और नमाज पढ़ रहे लोगों ने नाराजगी जताई और विरोध शुरू कर दिया। इससे कुछ देर के लिए चंदौली सकलडीहा मार्ग पर जाम की स्थिति हो गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने मामले को संभाला और समझा बूझाकर लोगों को शांत कराया। नगर स्थित ईदगाह में शनिवार की सुबह बकरीद की नमाज अदा की जा रही थी। नमाज अदा करने के लिए कार से सदर कोतवाली के बिछियां गांव निवासी मोहम्मद हबीब का परिवार आया हुआ था। उन्होंने अपनी कार चंदौली सकलडीहा मार्ग के यूको बैंक के पास खड़ा कर दिया और नमाज पढ़ने चले गए। नमाज पढ़ कर जब वे लौटे तो देखा कि कुछ अराजक तत्वों ने कार का अगला पिछला और बगल शीशा टूटा हुआ था। वहां तैनात पुलिस के कर्मियों को पता तक नहीं चला। इसके बाद कार से आए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं नमाज अदा करने आए लोगों की भीड़ जुट गई। इससे मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पाकर सदर कोतवाल संजय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। क्षतिग्रस्त कार को कोतवाली ले आए और आगे कार्रवाई में जुट गए। दूसरी तरफ इस घटना को लेकर लोगों ने आश्चर्य है कि पुलिस और पीएसी के जवान तैनात होने के बाद भी यह घटना हो गई। कार स्वामी के पुत्र अरमान अली ने बताया कि हम लोग गाड़ी खडी करके नमाज पढ़ने चले गए। जब लौट के आए तो देखा कि शीशा किसी ने तोड़ दिया है। ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। वहीं कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अराजक तत्व के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें