फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, बांटी राहत सामाग्री, VIDEO

चंदौली के प्रभारी मंत्री व समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। साथ ही पीड़ितों को राहत किट का वितरण किया। यह भी घोषणा की कि बाढ़ से गिरे कच्चे मकान मालिकों को मुख्यमंत्री आवास दिया जाएगा। वह दोपहर 2 बजे प्रभावित लोगों से मिलने बहादुरपुर बाढ़ चौकी पहुंचे। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारियों संग विधायक रमेश जायसवाल भी रहे। चौकी में आश्रय लिए बाढ़ पीड़ितों से जाकर रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुना उसके बाद मंच पर गए। उन्होंने अपने हाथों से 40 बाढ़ पीड़ितों में राहत किट में तिरपाल बाल्टी, जग, आलू, प्याज के साथ ही राशन किट का वितरण किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी सरकार प्रभावितों की हर संभव मदद करेगी। बाढ़ चौकी में सारी व्यवस्थाएं की गई है। खाना दिया जा रहा है, बच्चों को दूध दिया जा रहा है। विपक्ष का काम है बयान बाजी करना, लेकिन योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के मदद कर रही है। मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि जिस दिन से बाढ़ आई है उसी दिन से क्षेत्र का विधायक होने के नाते भ्रमण कर मदद करा रहा हूं। जो भी बाढ़ प्रभावित लोग हैं, जिनका जो भी नुकसान हुआ है। सर्वे कराकर उनका मुआवजा दिया जाएगा। फसल नष्ट का भी सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाएगा। प्रभारी मंत्री के साथ डीएम चंद्र मोहन गर्ग आदित्य, जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, एसडीम अनुपम मिश्रा समेत स्वास्थ्य बिजली विभाग के अधिकारी थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें