फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चिकित्साधिकारी का दावा- सांप दिखने के कारण दवाएं अस्थायी रूप से बाहर रखी गई थीं, अब सुरक्षित

Pragati Chand Updated Thu, 11 Jun 2026 01:22 PM IST

चंदौली जिले के चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दवाओं के कूड़े के ढेर में पड़े होने का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपना पक्ष रखा है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितेश कुमार ने बताया कि दवाओं के रखरखाव में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है और सभी औषधियां वर्तमान में सुरक्षित हैं। डॉ. रितेश कुमार के अनुसार घटना से एक दिन पूर्व आरबीएसके कार्यालय के बगल स्थित उस कक्ष में, जहां औषधियों का भंडारण किया गया था, सांप दिखाई देने की सूचना मिली थी। कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए तथा कक्ष की साफ-सफाई और कीट एवं सर्प नियंत्रण की व्यवस्था कराने के लिए वहां रखी गई दवाओं को अस्थायी रूप से बाहर सुरक्षित स्थान पर रखा गया था। उन्होंने बताया कि कक्ष की साफ-सफाई, निरीक्षण और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद सभी औषधियों को पुनः नियमानुसार उनके निर्धारित स्थान पर सुरक्षित रख दिया गया है। वर्तमान में सभी दवाएं भंडारण मानकों के अनुरूप संरक्षित हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें