चंदौली में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। पहले दिन हाईस्कूल में गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय से काफी पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। केंद्रों पर सुरक्षा एवं पारदर्शिता के कड़े इंतजामों के बीच परीक्षा संपन्न कराई गई। हाईस्कूल में 4746 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 4705 उपस्थित रहे जबकि 41 अनुपस्थित रहे।