चंदौली जनपद के नियामताबाद स्थित मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे आर एस टू कंपनी में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया और दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। दमकल टीम के पहुंचने के बाद राहत एवं बचाव कार्य तेज होने की उम्मीद है।