धीना थाना क्षेत्र के जोगवा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार जोगवा गांव निवासी गजाधर राजभर के घर बीती रात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। बताया गया कि चोर छत से नीचे उतरकर कमरे में पहुंचे और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, कीमती साड़ियां व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी के बाद चोर घर का दरवाजा खोलकर फरार हो गए। पीड़ित गजाधर राजभर ने बताया कि रात करीब एक बजे वह छत पर पेशाब करने के लिए उठे थे, तब तक सब कुछ सामान्य था। करीब ढाई बजे जब दोबारा उनकी नींद खुली और वह नीचे आए तो घर का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और जेवर समेत कई सामान गायब थे। इसके बाद तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के लगभग आधे घंटे बाद धीना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की सक्रियता कम होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। उनका कहना था कि पहले पुलिस की लगातार गश्त होती थी तो चोरी की घटनाएं नहीं होती थीं। इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। रात में डायल 112 पुलिस मौके पर गई थी। पूरे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही