नगर के नई बस्ती स्थित लॉन संचालकों ने सिक्स लेन सड़क को ही लॉन की पार्किंग बना दिया है। मंगलवार की रात नई बस्ती से चंदासी पुलिस चौकी और कैलाशपुरी तक 800 से ज्यादा चार पहिया और दोपहिया वाहन मुख्य सड़क पर खड़े रहे। यहां तक की डिवाइडर पर भी सैकड़ों बाइकें खड़ी की गई थीं। यह आलम तब है जब जिले में यातायात माह चल रहा है और रोजाना हजारों वाहनों का चालान किया जा रहा है।